फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दीपा की हत्या के आरोप में महिला व किशोर गिरफ्तार

दीपा की हत्या के आरोप में महिला व किशोर गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
दीपा की हत्या के आरोप में महिला व किशोर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सासनी। महिला की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह नया बिजलीघर मोहल्ला निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के घर दबिश देकर एक महिला और किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अंगोछा बरामद किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म का इकबाल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मृतक दीपा के हत्या के जुर्म में न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस ने बिजलीघर निवासी महिला दीपा की हत्या के मामले जीतू के घर दबिश दी थी। जीतू घर से फरार मिला था। पुलिस ने घर में मौजूद एक महिला और जितेंद्र उर्फ जीतू के कपड़े लेने घर में मौजूद एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह घर की दूसरी मंजिल से आने-जाने वालों की निगरानी करती थी।
विज्ञापन


उसने अपना नाम रेखा बताते हुए जितेंद्र की दूसरी पत्नी होने का दावा किया, जबकि किशोर ने पूछताछ में बताया कि मृतका दीपा की हत्या उसके पति जितेंद्र उर्फ जीतू, भतीजे सचिन पुत्र जयप्रकाश और उसने अंगोछा से गला दबाकर की थी। किशोर की निशानदेही से पुलिस ने जिस जगह से दीपा का शव बरामद किया था, उसी जगह से हत्या में प्रयुक्त अंगोछा बरामद किया है। आरोपी किशोर ने बताया कि दीपा की हत्या आठ सितंबर की रात को ही कर दी गई थी, लेकिन शव को नौ सितंबर को ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने आरोपी किशोर एवं महिला रेखा को मृतक दीपा की हत्या में संलिप्त मानते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed