फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 22 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर बुधवार सुबह बिहार संपर्क क्रांति से कटकर एक महिला की मौत हो गई। महिला प्लेटफार्म नंबर तीन से चार पर जाने के लिए पटरियों को पार कर रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त महिला का पति एवं बच्चा सुरक्षित पटरियों को पार कर चुके थे। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

पुष्पा देवी (38) पत्नी राजेंद्र तुर्कमान गेट थाना कोतवाली की रहने वाली थी। वह सुबह पांच बजे अपने पति और पांच वर्ष के बच्चे प्रिंस के साथ दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए स्टेशन पहुंची थी। लेटफार्म तीन पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज के स्थान पर वह पटरियों को पार कर जाने लगी। महिला का पति एवं बच्चा तो पटरियों को पार कर गए, लेकिन वह पीछे रह गई। इसी दौरान ट्रैक पर तेज रफ्तार से बिहार संपर्क क्रांति आ गई और इसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति राजेंद्र ने बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान कई बार ट्रैक पार करते हुए यात्रियों को पकड़ लेते हैं। कड़ी डांट भी लगाई जाती है। ट्रैक पार न करने की हिदायत देने के लिए बैनर-पोस्टर भी लगा रखे हैं। इसके बाद भी वह मानते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed