{"_id":"5a7cb8174f1c1bc83b8b5b46","slug":"15181232448-athroli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली में शराब के ठेका से डेढ़ लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतरौली में शराब के ठेका से डेढ़ लाख रुपये की लूट
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अतरौली।
नगर के रामघाट रोड स्थित शराब के ठेके पर गुरुवार की शाम करीब नौ बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाश तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
नगर के मोहल्ला सराय भटियारान निवासी सुरेंद्र वार्ष्णेय के बेटे सोहित वार्ष्णेय का नगर के रामघाट रोड स्थित बिजली घर के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका है।
ठेके पर कटरा मोहल्ला निवासी रूबी सेल्समैन हैं। गुरुवार शाम करीब नौ बजे उनका बेटा विजय ठेका पर खाना देने के लिए टिफिन लेकर आया था। रूबी खाना खा रहे थे कि इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार बदमाश वहां आ गए।
उनके हाथों में तमंचे थे। बदमाश तमंचे के बल पर पिता-पुत्र से गल्ले में और सूटकेस में रखे बिक्री के करीब डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। लूट की सूचना पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
कोतवाल उत्तमचंद पटेल, एसएसआई सुनील कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और बदमाशों के हुलिया व घटना आदि की जानकारी ली।
कोतवाल का कहना है कि पिता-पुत्र से अलग अलग बात की तो उनके बयान भी अलग हैं। मामला संदिग्ध या मिलीभगत का प्रतीत हो रहा है। नामजद तहरीर देने की बात कही जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।