फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   साकेत कालोनी में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय को पीटा

साकेत कालोनी में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय को पीटा

Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
साकेत कालोनी में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय को पीटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके की साकेत कालोनी में एक ऑनलाइन फूड आर्डर पहुंचने वाली कंपनी के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और लूट की वारदात हो गई। शुक्रवार को वारदात उस समय हुई जब डिलीवरी बॉय एक आर्डर को पूरा करने गया था।

आरोप है कि आर्डर मांगने वाले युवक ने उसे घर में बंद करके पीट दिया। इसके बाद उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। घटना से गुस्साए अन्य डिलीवरी बॉय शनिवार को एसपी क्राइम से मिलने पहुंचे। एसपी क्राइम ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नीतू कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी भुजपुरा के अनुसार वह एक ऑनलाइन फूड आर्डर लेकर खाना पहुंचने वाली कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता है। शुक्रवार को साकेत कालोनी के एक युवक ने आर्डर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोदपुर स्थित एक होटल से खाना लेकर आर्डर पूरा करने उसके घर पहुंचा तो उसने पैसे देने के बहाने घर के भीतर बुला लिया। वहां खाना छीन लिया और बिना पैसे दिए जाने को बोलने लगा।


विरोध करने पर मारपीट कर दी। इसके बाद जेब में रखे तीन हजार रुपये भी लूट लिए। इस मामले की शिकायत थाने पर की तो वहां से बिना कार्रवाई किए ही खराब व्यवहार करके भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed