फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पटवारी नगला के युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

पटवारी नगला के युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Tue, 07 May 2019 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पटवारी नगला के युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



क्वार्सी इलाके के पटवारी नगला के एक युवक की रविवार देर शाम को मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर मारपीट करने और विषाक्त खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने थाना क्वार्सी पुलिस को मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


नदीम (28) पुुत्र अब्दुल हक निवासी मौलाना आजाद नगर, पटवारी नगला, क्वार्सी शहर की एक मीट फैक्टरी में काम करता था। मृतक नदीम के भाई सलमान के अनुसार एक वर्ष पहले भाई का निकाह बुलंदशहर की माता वाली पुलिया निवासी गुलफसा से हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी। कुछ दिन पहले गुलफसा की मां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



गत गुुरुवार को भाई उनका चालीसवें में शामिल होने के लिए गया था। जानकारी मिली है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद उसने भाभी से घर चलने को कहा था इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि भाभी के मायके वालों ने भाई की पिटाई लगा दी। इसके बाद उसे विषाक्त पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर किसी को संदेह न हो इसके लिए भाई को मेरठ के हापुड़ अड्डा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को इस बात की भनक परिजनों को लगी तो सभी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंभीर हालत में भाई कुछ कह पाता इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में भाभी व उसके मायके वालों के खिलाफ थाना क्वार्सी में तहरीर दी है। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed