फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चौदह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर दहेजलोभी

चौदह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर दहेजलोभी

Thu, 07 Mar 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
चौदह दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर दहेजलोभी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना हरदुआगंज क्षेत्र में चार साल पहले हुई शादी में दहेज लोभियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की कोशिश की। इस संबंध में पुलिस ने चौदह दिन पहले मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपियों की नेताओं में अच्छी पहचान है।
वंदना सोम पुत्री समय सिंह थाना क्वार्सी स्थित रामस्नेही कालोनी सीआरपीएफ रोड गली नंबर दो में रहती हैं। उनके पिता समय सिंह पीएसी 38वीं वाहिनी में कार्यरत हैं। करीब चार साल पहले 3 नवंबर 2014 में उनकी शादी अंकित राठौर पुत्र पप्पू सिंह निवासी नया बांस नरेंद्रगढ़ी थाना हरदुआगंज से हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में 17-18 लाख रुपये खर्चा किया।
विज्ञापन



शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए वंदना को परेशान करना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे परिवार को बचाने के लिए परिजनों ने कुछ और मांगें पूरी कीं। पीड़ित पिता ने बताया कि शादी के वक्त अंकित के पास कोई नौकरी नहीं थी, लेकिन उसके पास 35 बीघा जमीन थी। उसी को देखकर उन्होंने शादी कर दी। शादी के बाद वंदना से कई बार मारपीट हुई। जिसके बाद वह अपने पिता के घर आ गई। कई बार रिश्तेदार आकर उसे दोबारा ससुराल ले गए। आरोप है कि 19 फरवरी की सुबह अंकित और वंदना घर में अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका पाकर अंकित ने वंदना पर जानलेवा हमला किया। किसी तरह वह जान बचाकर बाहर आई और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में थाना हरदुआगंज में 20 फरवरी को पति अंकित, ससुर पप्पू सिंह व सास अलका के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत हुआ, लेकिन, चौदह दिन बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इस संबंध में पीड़ित ने एसएसपी से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed