फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला के घर में घुसकर कपड़े फाड़े

महिला के घर में घुसकर कपड़े फाड़े

Fri, 21 Dec 2018 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
महिला के घर में घुसकर कपड़े फाड़े
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुर्कमान गेट में पैसों के लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश देने की गुहार की है।

महिला के अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट ने बताया कि पिछले दिनों पीड़ित महिला अपने घर में आराम कर रही थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। तभी आरोपी अपने एक साथ के साथ पीड़ित महिला के घर में शराब के नशे में घुस गया और गाली गलौज करते हुए बोला कि तेरा पति बड़ा पैसे वाला बनता है।
विज्ञापन


बार बार मुझसे दिए गए पैसे मांगता है। आज में तेरा वह हाल करूंगा कि वह पैसे मांगना भूल जाएगा। पीड़ित महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बदनीयती से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिया और उसे बेइज्जत किया। इसके बाद आरोपी के साथ आए युवक ने महिला की कनपटी पर तमंचा रख दिया।

महिला ने अदालत में कहा है कि आरोपी ने अपनी बेटी की शादी के लिए उसके पति से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन उसकी बेटी भागवत कथा में तबला बजाने वाले के साथ चली गई और प्रेम विवाह कर लिया।


इसके बाद जब पति ने उससे उधार दिए गए पैसे मांगे तो वह तभी से टालमटोल कर रहा है। पैसों के तगादे में अब वह घर में घुसकर इस तरह की हरकतें करने पर उतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed