{"_id":"5caf956ebdec2213f75502e3","slug":"141555010926-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एसओजी कर्मचारियों ने कारोबारी के 25 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एसओजी कर्मचारियों ने कारोबारी के 25 हजार उड़ाए
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
कंपनी बाग तिराहे के पास गुरुवार को गभाना के एक विद्युत उपकरण कारोबारी के साथ फर्जी एसओजी कर्मियों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी अपने दोस्त के साथ विद्युत उपकरणों की खरीदारी करने आया था।
आरोप है कि तिराहे पर दो युवकों ने खुद को एसओजी कर्मी बता हाथ में लगे पैसों का बैग चेकिंग के नाम पर हाथ से ले लिया। इसी दौरान बैग से 25 हजार रुपये पार कर दिए। इससे पहले कि कारोबारी और उसका दोस्त कुछ समझ पाता उससे पहले वे बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
योगेश गुप्ता निवासी मौरेना, गभाना ने बताया कि वाकया करीब दोपहर 12:30 बजे का है। वह अपने दोस्त मुकेश शर्मा निवासी रामपुर, गभाना के साथ शहर की मामू भांजा मार्केट में विद्युत उपकरणों की खरीदारी करने आए थे।
विज्ञापन
कंपनी बाग तिराहे के पास कार खड़ी करके मामू भांजा मार्केट की ओर जा ही रहे थे कि दो युवकों ने खुद को एसओजी कर्मी बताकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद हाथ में लगे बैग को लेकर उसकी तलाशी लेने लगे।
उसमें रखी रकम की भी तलाशी ली। इसी दौरान दूसरे युवक ने निगाह चूकते ही बैग से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान उनके दो साथी और आ गए। उन्होंने वापस चलने की बात कही तो चारों बैग लौटाकर बाइक पर सवार होकर जाने लगे। उनके जाने पर शक हुआ तो बैग खोलकर देखा। बैग से 25 हजार रुपये की गड्डी गायब मिली।
पीड़ित के अनुसार ठगों को दौड़कर पकड़ने की भी कोशिश की। मगर, वह हाथ नहीं लगे। थाना गांधी पार्क पुलिस को बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी है।