{"_id":"5c55f41abdec224e0121d669","slug":"141549136922-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार का इनामी ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार का इनामी ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के एटा बाईपास स्थित ठाकुर होटल के पास से शनिवार को एक ठगी के मामले में वांछित दस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा। ठग थाना क्वार्सी में दर्ज एक ठगी के मुकदमे मे वांछित था। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वांछित अपराधी रविंद्र पाराशर पुत्र राममूर्ति शर्मा निवासी स्वर्ण जयंती नगर, क्वार्सी पर 2016 में क्वार्सी थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
इसके बाद से यह फरार चल रहा था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। ठग को थाना पुलिस ने वांछित घोषित कर दिया था। इस मामले में इस पर दस हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को एटा बाईपास पर ठाकुर होटल के सामने होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा।