{"_id":"5c4238b2bdec224a415db3c1","slug":"141547843762-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा कारोबारियों के गिरोह को भेदेगी खुफिया टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा कारोबारियों के गिरोह को भेदेगी खुफिया टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लायर सत्यम की गिरफ्तारी के बाद अब खुफिया एजेंसियों की निगाह अलीगढ़ पर टेढ़ी हो गई है। इससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि भी हरकत में आ गए हैं।
उन्होंने नशे का कारोबार करने वाले गिरोहों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए खुफिया टीम तैयार कर ली है। इस टीम में जनपद के तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।
यह अधिकारी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए मुखबिरों का सहारा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि नशेबाजी के सौदागरों के कॉकस को जल्द ही तोड़ा जा सकता है।
फिलहाल टीम में शामिल अधिकारी गिरोहों का डाटा जुटा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार टीम में उन पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है जो शहर की जनता के बीच अनजान चेहरे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि नेपाल के काठमांडूू जिले के गोलफुटार के रहने वाले सत्यम को दो दिन पहले फरीदाबाद में पकड़ा गया था।
उसके पास से 6 किलो 466 ग्राम चरस बरामद की गई थी, जिसे वह अलीगढ़ से ले जाकर नेपाल के रास्ते हांगकांग, बांग्लादेश, लंदन आदि देशों में बेचता था।
50 रुपये में घोल रहे नशों में जहर
नशे के सौदागर जनपद ही नहीं देश-विदेश में भी गांजा, चरस, स्मैक, ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। जनपद में यह नशे के सौदागर मात्र 50 रुपये में युवाओं की सांसों में जहर घोल रहे हैं।
गांजा की एक पुड़िया आसानी से शहर में नशे के लिए बदनाम क्षेत्रों के नुक्कड़ पर मिल जा रही हैं। इन्हें बेचने वाले गैंग के सदस्य इतने शातिर हैं कि वह अनजान चेहरों को नशे का सामान नहीं बेचते, बल्कि पहचान वालों के जरिये सप्लाई करते हैं।
इससे पुलिस भी परेशानी में हैं। डमी ग्राहक बनकर इन गिरोहों को पकड़ने में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
बन्नादेवी पुलिस ने नशीले पाउडर सहित दबोचे दो बदमाश
सत्यम की गिरफ्तारी और उसके पास से पकड़ी गई चरस के तार अलीगढ़ से जुड़े होने के खुलासे बाद से जनपद की पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगाह बनाए हुए है।
शुक्रवार को थाना बन्नादेवी पुलिस ने दो बदमाशों को नशीले पाउडर सहित दबोचा। उनके पास से 300 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर जावेद खां के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान मुन्ना उर्फ राशिद पुत्र निवासी मदीना कालोनी, सासनी गेट और हबीब पुत्र अब्दुल रहमान निवासी मदीना कालोनी, सासनी गेट के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ पहले भी एनडीपीसी एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों ने पूछताछ जारी है।
इनके गिरोह के तार तलाशे जा रहे हैं। इन्हें पकड़ने वाली टीम में एसआई मो. वकील अकील खान, अजीत सिंह, चंद्रमोहन गौतम शामिल रहे।