फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बिचौलिए ने लड़की पक्ष का लगाया आरोप

बिचौलिए ने लड़की पक्ष का लगाया आरोप

Sat, 08 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिचौलिए ने लड़की पक्ष का लगाया आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दो परिवारों के आपसी विवाद में शादी कराने वाले एक बिचौलिए की गर्दन फंस गई है। बिचौलिए का आरोप है कि शादी के पांच साल बाद लड़की पक्ष के लोग उससे दहेज में दिए 15 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह लगातार धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।


धीरज कुमार निवासी बाबा कालोनी, थाना गांधी पार्क अपनी पत्नी रेखा के साथ शुक्रवार को एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा। उसने बताया कि थाना दाधौं के गांव सिंधौली खुर्द की रहने वाली एक लड़की की शादी शहर के धनीपुर क्षेत्र के एक परिवार में तय कराई थी। शादी के कुछ माह बाद लड़की का सास के साथ विवाद हो गया। इस गम में सास की मौत हो गई। सास की मौत के बाद ससुर ने अपनी संपत्ति का बंटवारा बच्चों में कर दिया। संपत्ति मिलने के बाद उन्होंने अपने ही पिता को घर से निकाल दिया। लड़का-लड़की खुशी से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अब लड़की के पिता उन पर शादी में खर्च किए 15 लाख रुपये लड़के से दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी है। एसएसपी ने शिकायत सुन मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed