{"_id":"5b20289e4f1c1bab6e8b78e3","slug":"141528834206-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी करने के बाद अलग-अलग पुर्जा बेचते थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी करने के बाद अलग-अलग पुर्जा बेचते थे
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करके उसके पार्ट्स को अलग-अलग बेचने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइकें और अन्य चार बाइकों के अलग-अलग पार्ट्स बरामद हुए हैं।
सब इंस्पेक्टर इसरार अहमद और उमेश कुमार सोमवार को एडीएम कंपाउंड रोड अहमद अपार्टमेंट चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की बाइक को रोका तो इन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों के नाम अलमदार मेहंदी
नकवी पुत्र इकबाल मेहंदी निवासी जोहराबाद बेकरी वाली गली थाना सिविल लाइन और परवेज अहमद उर्फ शानू मिस्त्री पुत्र नसरुद्दीन निवासी रहीम बाग, चिलकौरा क्वार्सी हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में बदमाशों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन पर पहले भी चोरी और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।