फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बहन की शादी में जा रहे मैनपुरी के युवक की सड़क हादसे में मौत

बहन की शादी में जा रहे मैनपुरी के युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 16 Feb 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बहन की शादी में जा रहे मैनपुरी के युवक की सड़क हादसे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा हाईवे पर शुक्रवार को बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

युवक दिल्ली से मैनपुरी स्थित अपने घर को जा रहा था। शाम को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। हादसे से युवक के परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में पलभर में मातम पसर गया। परिजन दोपहर बाद युुवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर को ले गए।
विज्ञापन


राम किशोर (38) पुत्र तुलाराम ग्राम सहारा, बिछुवा, मैनपुरी का रहने वाला था। वर्तमान में वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। साथ में उसका भाई पिंकू भी वहीं रहकर काम करता था। शुक्रवार को उनके चाचा महेश की बेटी काजल की शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में शामिल होने के लिए दोनों अलग-अलग बाइक से दिल्ली से चलकर मैनपुरी को जा रहे थे। अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा हाईवे पुल पर राम किशोर की बाइक को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। पीछे से आ रहे भाई पिंकू ने गंभीर घायल राम किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसा के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं, पिंकू ने हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर परिजन भी यहां पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।


राम किशोर की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पल भर में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इधर, लड़के वालों को हादसे की जानकारी हो गई तो वहां भी माहौल गमगीन हो गया। हालांकि परिवार वालों ने शादी को स्थगित नहीं किया। देर रात को आई बारात में परिवार के मुख्य लोग ही शामिल रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed