{"_id":"5c0c27fcbdec22414014e287","slug":"131544300540-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में आरोपी से मिलने को तड़पे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में आरोपी से मिलने को तड़पे परिजन
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के खैर बाईपास पर अक्टूबर में भाजपा नेता के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर छह लोगों को हिरासत में ले रखा है। इसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। शनिवार को परिजन उनसे मिलने गए, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया। परिजनों ने थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है।
भाजयुमो मंत्री लोकेश पुत्र साईंपाल सिंह निवासी खैर बाईपास थाना बन्नादेवी 19 अक्टूबर को विजयदशमी पर शहर से बाहर गए थे। इसी दौरान बंद मकान पर ताला लगा देख कुछ शातिरों ने पूरा घर साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक घर से 35 लाख के जेवरात और 1.25 लाख रुपये की नगदी साफ थी।
इस संबंध में बन्नादेवी थाने में परिजनों ने घर की नौकरानी व अन्य लोगों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छह लोगों को इस संबंध में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शनिवार को नौकरानी के भैया, भाभी और पति उससे मिलने थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मिलने नहीं दिया। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा कि अगर वह दोषी है तो जेल भेज जाए। इस तरीके से छह दिन से थाने में बैठाना गलत है। इसी तरह अन्य परिजनों को किसी से नहीं मिलने दिया।