फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ठेकेदार के बंद मकान से लाखों की चोरी

ठेकेदार के बंद मकान से लाखों की चोरी

Sun, 21 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के बंद मकान से लाखों की चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के खैर रोड बाईपास की बुद्ध विहार कॉलोनी के भाजपा कार्यकर्ता ठेकेदार के बंद मकान से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बंद मकान के ताले चटकाकर चोर कई लाख का माल ले गए। घटना उस समय हुई, जब ठेकेदार परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने अपने गांव गए थे। शुक्रवार देर रात लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।


निजी क्षेत्र में व सरकारी विभागों में ठेकेदारी करने वाले मूल रूप से गोंडा के गांव श्याम नगरिया लोकेश कुमार यहां बन्नादेवी क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह खुद भाजपा युवा मोर्चा में भी सक्रिय हैं। उनके बड़े भाई पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पिता जल निगम में बतौर इंजीनियर सेवानिवृत्त हैं। वाकये के अनुसार 19 अक्तूबर की सुबह वह परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। वहां से देर रात करीब 9.30 बजे लौटे तो पाया कि घर के दरवाजे के ताले टूटे पड़े हैं। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अंदर पड़ताल पर पता चला कि चोर सेफ में रखे 1.20 लाख रुपये नकद के अलावा 25 से 30 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। इंस्पेक्टर बन्नादेवी राघवेंद्र सिंह के अनुसार प्रकरण में एक बात समझ में नहीं आ रही कि चोर सोने के जेवरात ले गए हैं और आर्टीफिशियल छोड़ गए हैं। उन्हें कैसे पहचान हो गई। दूसरी बात घर में कोई इतने जेवरात छोड़कर बाहर यूं ही चला जाएगा। फिर भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed