फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लॉज में दूल्हे की मां के बैग से 2 लाख उड़ाए

लॉज में दूल्हे की मां के बैग से 2 लाख उड़ाए

Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
लॉज में दूल्हे की मां के बैग से 2 लाख उड़ाए
क्राइम न्यूज, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के जीटी रोड स्थित एक लॉज में शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे की मां के हाथ में लगे बैग से दो लाख रुपये गायब हो गए। वाकया उस समय हुआ, जब दूल्हा व उसकी मां अपने-अपने कपड़े बदलने कमरे में गए थे।

मां अपने हाथ में लगा रुपयों का बैग दूल्हे के कमरे में भूलवश छोड़ गई थीं। बाद में जब रुपये गायब मिले तो अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पुलिस पहुंच गई और सीसीटीवी देखे गए तो कुछ संदिग्धों की हरकत कैद हुई है। इस आधार पर पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार यहां जिरौली डोर लोधा निवासी दिनेश सिंह की बेटी शोभा की शादी मंगलवार को जीटी रोड बन्नादेवी के लॉज में चल रही थी। बारात तुलसी निकेतन साहिबाबाद से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा तरुण पुत्र अशोक कुमार व उसकी मां उर्मिला देवी स्टेज पर जाने से पहले कपड़े बदलने आए। दूल्हा अपने कमरे में चला गया और मां उसे उसके कमरे में छोड़कर अपने कमरे में चली गईं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ परिजनों से बातचीत में वह भूलवश अपना बैग दूल्हे के कमरे में ही छोड़ गईं।


इसके कुछ देर बाद जब उन्हें याद आया तो बैग देखा। मगर तब तक उसमें से दो लाख रुपये गायब हो चुके थे। इस पर मां ने शोर मचाया और वहां तमाम लोग एकत्रित हो गए। खबर देकर बन्नादेवी पुलिस बुला ली गई। काफी देर तक पुलिस ने जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर बन्नादेवी जितेंद्र दीखित के अनुसार तहरीर ले ली गई है। जांच की जा रही है। सीसीटीवी में जो संदिग्ध पाए गए हैं, उन्हें खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed