{"_id":"5cd09dccbdec220766494e7d","slug":"121557175756-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की महिला कर्मचारी से एक लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएसएनएल की महिला कर्मचारी से एक लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके के ज्वालापुरी में बीएसएनएल की महिला कर्मचारी से बाइक सवार लुटेरों ने एक लाख रुपये की लूट कर ली। महिला भवन निर्माण के लिए बैंक से पैसे निकालकर घर को आ रही थी। लुटेरों की छीनाझपटी में सड़क पर गिरी महिला के हाथ में भी चोट लग गई। महिला ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाना क्वार्सी में तहरीर दी है। इधर, इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस व सर्विलांस टीम भी पहुंच गई और बैंक से सीसीटीवी आदि खंगाले गए।
गिर्राजी पत्नी स्वर्गीय सज्जन सिंह निवासी शिवा कालोनी, गांधी पार्क पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से बीएसएनएल में कार्यरत है। महिला का बेटा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। गिर्राजी के अनुसार घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसी के लिए पैसों की जरूरत होने पर शाम करीब चार बजे नौरंगाबाद स्थित पीएनबी बैंक की शाखा से पैसे निकालकर घर की ओर आ रही थी।
बैंक शाखा के पास से ही पीछे लगे एक बाइक सवार दो लुटेरों ने ज्वालापुरी के पास पीछे से आकर हाथ में लगे पैसों से भरे बैग पर झपट्टा मार दिया। बदमाशों से छीनाझपटी में हाथ में लगा बैग छूट गया, जिसे लेकर बदमाश भाग गए। जबकि वह सड़क पर गिर गई। बैग में एक लाख रुपये की रकम रखी थी। इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी है। इधर, गिरने से हाथ में भी चोट लगी है। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही लुटेरों की तलाश जारी है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि वह शनिवार को भी रुपये निकालने आई थी। मगर रुपये नहीं मिले और वापस लौट गई। अंदेशा है कि उसके पीछे बैंक से ही बदमाश लगे होंगे।