{"_id":"5c325f41bdec223c71482517","slug":"121546805057-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसलगंज विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसलगंज विवाद
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला,अलीगढ़
महानगर के रसलसगंज में रविवार को दो पक्षों में एक दुकान की तोड़फोड़ को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में चार लोगों को चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से इस मामले में तहरीर नहीं दी गई।
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रसलगंज में राजकिशोर की दुकान है, जिसमें हरिशंकर अंडे की दुकान चलाता है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने दुकान के बाहर निकले दो फुट हिस्से को तोड़ने के लिए निशान लगाया था। दुकान स्वामी राजकिशोर निशान लगाए स्थान से शाम पांच बजे के करीब दुकान को तोड़ने लगा। इसी बीच वहां किरायेदार हरिशंकर भी अपने बेटे गौरव, पत्नी नीलम और एक अन्य साथी मयूर के साथ आ गया। उसने दुकान के दूसरे हिस्से में शटर लगाने का तोड़फोड़ शुरू कर दी।
इसी बात को लेकर दुकान स्वामी और किरायेदार के बीच गहमागहमी हो गई। राजकिशोर की ओर से भी उसका परिवार आ गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। पथराव हो गया। मारपीट में किरायेदार हरिशंकर की पत्नी, बेटे और साथी को चोट लग गई। इधर, मारपीट और पथराव की सूचना पर थाना बन्नादेवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। साथ ही राजकिशोर पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर के अनुसार घायलों का मेडिकल कराया है। हालांकि किसी भी पक्ष ने इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।