फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फर्नीचर व्यापारी के बेटे की संदिग् ध परिस्थितियों में हत्या

फर्नीचर व्यापारी के बेटे की संदिग् ध परिस्थितियों में हत्या

Sun, 22 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर व्यापारी के बेटे की संदिग्
ध परिस्थितियों में हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इलाके में एक किशोर की शादी समारोह से लौटने के बाद संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने, जो कि एक फर्नीचर की दुकान करते हैं, उन्होंने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए भिजवाया है।

गांधी पार्क के डोरी नगर में रहने वाले हरी शंकर शर्मा वहीं पर एक अपार्टमेंट में बने मार्केट में फर्नीचर की दुकान करते हैं। हरीशंकर पक्ष का कहना है कि दुकान को खाली कराने को लेकर वाद विचाराधीन है। इसी बात को लेकर आठ दिन पहले भवन स्वामी और किराएदार पक्ष में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


जिसमें भवन स्वामी, उसका बेटा व अन्य एक ने मिलकर किराएदार पक्ष के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में क्रास एफआईआर दर्ज हुई। इस घटना के बाद शुक्रवार की शाम को भवन स्वामी पक्ष के लोग हरीशंकर शर्मा के 15 वर्षीय बेटे पंकज शर्मा को शादी समारोह में ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में से लौटने के बाद पंकज को उल्टी और दस्त हो गए। परिजन पंकज को निजी नर्सिंग होम में ले गए। वहां पर उसकी हालत को देखते हुए रूसा नर्सिंग होम में भेज दिया गया। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। यहां पर शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पंकज का बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed