फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दबोचे गए बदमाश पिंकी के साथी की तलाश जारी

दबोचे गए बदमाश पिंकी के साथी की तलाश जारी

Sat, 31 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
दबोचे गए बदमाश पिंकी के साथी की तलाश जारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश पिंकी के साथी की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके साथी के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।

बुधवार की रात देहली गेट इलाके में नए बाईपास पर तालसपुर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में खैर के मोहल्ला कुम्हारान का रहने वाला पिंकी उर्फ सुभाष पुत्र चंद्रपाल सको गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाइक चला रहा उसका दूसरा साथी फरार हो गया था।
विज्ञापन


उस समय फरार हुए बदमाश की घेराबंदी की कोशिश की गई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका था। पिंकी पर कनवरीगंज के किराना व्यापारी योगेश कुमार से 60 हजार रुपये की लूट का आरोप है। इसके अलावा खैर में हुए एक अपहरण के मामले में भी उससे पूछताछ की गई है। इस मुकदमे में वह नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर के मोहल्ला कुम्हारान से अपहृत हुए लेखराज की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना में पिंकी उर्फ सुभाष से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर लेखराज की शर्ट बरामद हुई है, लेकिन उसका शव नहीं मिला है। पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed