फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एसएसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे

एसएसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे

Sun, 05 May 2019 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में चले लात-घूंसे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय के बाहर शनिवार को परामर्श केंद्र से लौट रहे पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते वहां दोनों के बीच लात-घूंसे चला शुरू हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया और महिला थाने को सूचना दी। महिला थाना एसएचओ ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ा।

थाना बन्नदेवी क्षेत्र की दो बहनों की शादी गभाना क्षेत्र के दो भाइयों के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच बात नहीं बनी। बात थाने तक पहुंची। थाना स्तर से मामले को परामर्श केंद्र भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को तारिख करने के लिए पति और पत्नी परामर्श केंद्र आए। वहां से लौटते समय अचानक एसएसपी कार्यालय के बाहर उनमें झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस झगड़े को शांत कराया और महिला थाने को इसकी सूचना दी। महिला थाने की प्रभारी सुनीता मिश्रा ने पति-पत्नी को हिदायत देकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed