फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खुद को ऊर्जा मंत्री बता एसएसपी से एक मुकदमे में पैरवी करने वाला युवक दबोचा

खुद को ऊर्जा मंत्री बता एसएसपी से एक मुकदमे में पैरवी करने वाला युवक दबोचा

Mon, 11 Feb 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
खुद को ऊर्जा मंत्री बता एसएसपी से एक मुकदमे में पैरवी करने वाला युवक दबोचा
क्राइम न्यूज अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

खुद को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बताकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि को फोन करने के मामले में रविवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। युवक ने थाना गोंडा में दर्ज एक युुवती को भगाने के मामले के आरोपी के परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पैरवी की थी।

एसएसपी ने युवक की आवाज पर शक होने पर पहले खुद ऊर्जा मंत्री से बात कर क्रास चेक किया। इसके बाद फोन करने वाले युवक का नंबर सर्विलांस पर लगवाया था। रविवार को लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोनू उर्फ धीरेश निवासी सुनहरा, बरला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि चार फरवरी को दिन में युवक ने सीयूजी नंबर पर फोन किया था। उसने थाना गोंडा में दर्ज एक युवती के भागाने के आरोपी को पकड़ने और उसके परिजनों को जेल भेजने की बात कही थी। युवक की आवाज और उसके बात करने के लहजे से उस पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ऊर्जा मंत्री से बात कर उसने फोन करने के संबंध में पुष्टि की गई तो उन्होंने किसी भी नंबर से फोन करने से इंकार किया। साथ ही इस तरह उनके नाम से फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई को कहा। इसके बाद युवक के नंबर को सर्विलांस पर लगवाया गया था। रविवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।


उसके खिलाफ पीआरओ की ओर से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुुआ है कि युवती को भगाने के मामले में आरोपी परिवार फोन करने वाले युवक के रिश्तेदार हैं। उसने आपसी रंजिश के तहत उन्हें जेल भिजवाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम से फर्जी फोन करने का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed