{"_id":"5bfb035bbdec2241471f61c4","slug":"11543177051-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा में रही अंबोलिया वाली गली, माहौल सामान्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा में रही अंबोलिया वाली गली, माहौल सामान्य
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विहिप के अयोध्या कूच आह्वान से ऐन पहले शनिवार रात शहर के जीटी रोड पर मालगोदाम के सामने की अंबोलिया वाली गली में हुए पथराव व मस्जिद के दरवाजे का शीशा तोड़ने की घटना के बाद अब रविवार को दिन भर हालात सामान्य रहे। हां, एहतियातन यह इलाका जरूर दिन भर कड़े सुरक्षा घेरे में रहा और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी नजर बनाए रहे। इधर, रात के इस झगड़े में दोनों ओर से मुकदमे बन्नदेवी थाने में दर्ज कराए गए हैं और रात में हिरासत में लिए गए दो युवकों को शांति भंग में पाबंद किया गया है।
शनिवार रात यहां नवनिर्मित पुलिया से स्कूटी निकालने को लेकर दो समुदायों में भिड़ंत के चलते बखेड़ा हो गया था। स्कूटी निकाल रहे युवकों ने अपने साथियों की मदद से हमलावर होकर गली में नारेबाजी करते हुए पथराव कर दिया और मस्जिद के दरवाजे पर लगा शीशा डंडे मारकर व पथराव कर तोड़ दिया था। खबर पर तत्काल पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर तीन लोग हिरासत में लिए हैं, जबकि दो घायलों को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था।
खबर पर कई थानों के फोर्स के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए थे। स्कूटी निकालने आए युवकों में से एक आकाश गुप्ता ने खुद को हिंदू जागरण मंच का पूर्व महानगर अध्यक्ष बताया था। झगड़े में आकाश व उसका भाई विकास जख्मी हुए थे। इंस्पेक्टर बन्नादेवी जावेद खां के अनुसार इस मामले में एक मुकदमा मालगोदाम पर बिरयानी की ढकेल लगाने वाले अंबोलिया गली के ही युवक आसिफ ने दर्ज कराया है, जिसमें आकाश गुप्ता, उसके भाई विकास गुप्ता सहित 15-20 अज्ञात को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
कहा गया है कि यह लोग अपनी स्कूटी निकालकर लाए और मेरे दरवाजे पर खड़ी कर दी। इसके लिए मना किया तो गाली गलौज करने लगे। इसी बात पर झगड़ा शुरू कर दिया और अपने साथियों को बुलाकर पथराव कर दिया। साथ ही घर में घुसकर मारपीट कर दी। वहीं दूसरा मुकदमा खुद आकाश गुप्ता की ओर से दर्ज कराया गया है, जिसमें कहा गया है कि जब वह अपने भाई के साथ पुलिया से स्कूटी निकाल रहा था, तभी पहले से पान की दुकान पर घात लगाए बैठे रंजिशन हमलावर होकर मारपीट करते हुए पथराव कर हमें जख्मी कर दिया। साथ ही गले से जंजीर लूट ली। इस मुकदमे में पाकीजा पान वाले के अलावा आरिफ आदि सात-आठ आरोपी बनाए गए हैं।
हिंजाम नेता का आरोप, माहौल बिगाड़ने को खुद की मस्जिद में तोड़फोड़
आकाश की तहरीर के अनुसार कहा गया है कि आरोपी यह कहते हुए उस पर हमलावर हुए कि साला बहुत मस्जिदों के लाउड स्पीकर उतरवाने को ज्ञापन देता है। इसे लेकर उन्होंने खींचकर मारपीट शुरू की। साथ ही मारपीट करते समय यह कह रहे थे कि यह लोग कल राम मंदिर बनाने चले हैं। मस्जिद में तोड़फोड़ कर दो, जिससे माहौल बिगड़ जाएगा। साथ में कानून व्यवस्था भी प्रभावित होगी और 25 तारीख का माहौल धार्मिक उन्माद में बदल जाएगा।
--
यह दोनों किए गए शांति भंग में पाबंद
इस पथराव के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने अंबोलिया गली के दो युवक नाजिम व नौशाद को हिरासत में लिया था। जिनके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें निजी मुचलकों पर रिहा किया गया है।
सीसीटीवी बताएगा पथराव करने वालों के चेहरे
इस गली में तीन गेस्ट हाउस हैं, जिनके दरवाजों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस ने उनका रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। उनमें से चेहरे चिह्नित किए जाएंगे, जो लोग दोषी होंगे। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रात कुछ लोगों ने जानबूझकर साजिश बिगाड़ने के इरादे से बेवजह की बात पर झगड़ाकर पथराव किया था। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अब माहौल सामान्य हैं। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। बाकी आरोपियों पर कार्रवाई के लिए उन्हें चिह्नित करने का प्रयास जारी है।
-अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
----
--बॉक्स--
आकाश व दीपक पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण
अलीगढ़। श्री राम भक्त ग्रुप के संस्थापक योगेश भैया ने आकाश गुप्ता एवं दीपक पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा किये गये जानलेवा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह सोची समझी साजिश है। अशांति फैलाने वाले राजनीतिक दल ऐसे लोगों को समर्थन देकर रोटियां सेकने का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है।
--बॉक्स--
साजिश के तहत आकाश पर हुआ है हमला
अलीगढ़। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सोनू सविता ने कहा कि कार्यकर्ता आकाश पर हुए हमले को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि वे लोग हाल ही में मस्जिद में साउंड से संबंधित मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व मनीष भगत पर बड़ा बाजार में हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भयभीत कर 9 दिसंबर के श्रीराम मंदिर कार्यक्रम को असफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
-----