{"_id":"5b4fa5464f1c1b3f748b5abb","slug":"11531946310-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 26वें दिन एक्सीडेंट में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के 26वें दिन एक्सीडेंट में युवक की मौत
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी बाईपास इलाके में नगला पटवारी के पास बुधवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बुलेट सवार ईंट भट्ठा संचालक की मौत हो गई। इस दौरान उसके दोस्त के भी हल्की फुल्की चोट आई, जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया है कि मृत युवक की पिछले माह 22 जून को शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया है।
वाकये के अनुसार जवां के गांव कोटा समसपुर निवासी शिवचरन का 24 वर्षीय बेटा चेतन अपने दोस्त लालू संग बुलेट बाइक पर शाम के वक्त गांव से किसी काम से शहर आ रहा था। वह जैसे ही नगला पटवारी के पास बाईपास पर पहुंचे, तभी एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में चेतन ट्रक की चपेट में आ गया, जबकि लालू छिटककर दूर जा गिरा।
इस दुर्घटना में चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर नगला पटवारी पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां चेतन को तो मृत घोषित कर दिया, जबकि लालू को उपचार के बाद घर भेज दिया। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है। इधर, सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी यहां पहुंच गए। इधर, बताया गया कि युवक चेतन की शादी बीती 22 जून को अतरौली के मोसमपुर की पिंकी संग हुई थी। उसका तो हाल बेहाल है।