फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खोज लिए राजू भैय्या के दामाद की गाड़ी के हमलावर

खोज लिए राजू भैय्या के दामाद की गाड़ी के हमलावर

Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खोज लिए राजू भैय्या के दामाद की गाड़ी के हमलावर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या के दामाद प्रवीण राज सिंह की गाड़ी पर हमले की घटना के आरोपी बुलेट सवार नवयुवकों खोज पूरी हो गई। यह नवयुवक धौर्रा इलाके के रहने वाले हैं।

अब इनकी ऐसा करने के पीछे मंशा क्या थी, यह तो पुलिस गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट कर पाएगी। मगर इतना जरूर है कि जब पुलिस इनके घर तक पहुंची तो परिजन बेचैन हो गए और युवक भी पुलिस के आने के डर से गायब हो गए। अब परिजन पुलिस अधिकारियों से माफी की गुहार लगाने को प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


वाकया 30 जून की शाम करीब 5 बजे का है। सुरेंद्र नगर निवासी भाजपा नेता ठा.श्यौराज सिंह के पुत्र व एटा सांसद के दामाद प्रवीण राज सिंह अपने छोटे भाई के साथ घर से निकले थे। गाड़ी को ड्राइवर गुड्डू चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खुद सेंटर प्वाइंट पर उतर गए और छोटे भाई पीडब्ल्यूडी ऑफिस गए। वहां से ड्राइवर अपने कपड़े डालते हुए केला नगर होकर घर जा रहा था। जब वह लौट रहा था तो केला नगर से ही बुलेट सवार संदिग्ध उसके पीछे लग गए। सोढ़ी कांप्लेक्स पर आते ही बाइक सवारों ने उसे ओवरटेक कर रुकवा लिया।

आरोप है कि उनके हाथों में हथियार भी था। चूंकि गाड़ी के शीशों पर ऐसी फिल्म है, जिसमें बाहर से अंदर नहीं दिखता तो उन्होंने साइड मिरर को तोड़ दिया। इस पर ड्राइवर ने थोड़ा सा शीशा उतारा तो हमलावरों ने अंदर झांककर उससे सवाल दागा। यहां तक कहा कि अब उन्हें देखेंगे, बहुत बड़े नेता बनते हैं।

इसके बाद वह भाग गए। हमलावर कौन थे और क्यों यह सब किया। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए ड्राइवर की तहरीर पर क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जिसमें बुलेट सवार चिह्नित हो गए और बाद में उनकी पहचान के आधार पर पुलिस उनके धौर्रा स्थित घर तक पहुंच गई।


हालांकि वह घटना के दूसरे दिन से ही घरों से गायब बताए गए हैं। मगर परिजनों ने सफाई दी है कि बच्चों से नासमझी हुई है। फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी को प्रयासरत है। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव इतना ही बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed