{"_id":"5adb94154f1c1b62098b5e92","slug":"11524339733-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीर महल में बेकाबू कार मे मिली शराब की बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्वीर महल में बेकाबू कार मे मिली शराब की बोतलें
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
शुक्रवार की रात तस्वीर महल के पालिका मार्केट में बेकाबू होकर दुकान में घुसी महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर थाना सिविल लाइन में खड़ा कर लिया है।
गाड़ी से शराब की बोतलें, मैरिस रोड के एक होटल से स्नैक्स, गिलासों का पैकेट, ताश की गड़्डी, सिगरेट के डंठल आदि मिले हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि घटना के वक्त सभी लोग बेहद नशे में रहे होंगे।
पुलिस को एक मोबाइल मिला है लेकिन उस पर पैटर्न लाक लगा हुआ है। पुलिस ने गाड़ी नंबर को मोेबाइल एप्लीकेशन में डालकर ट्रेस किया तो पता लगा है कि गाड़ी किसी सोनू वर्मा नाम के व्यक्ति की है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस आरटीओ जाकर गाड़ी स्वामी का पता आदि भी जुटाने की बात कह रही है। शुक्रवार की रात गाड़ी ने पालिका मार्केट में दीप चौहान की फोटोेस्टेट और आटोपार्ट्स की दुकान में टक्कर मार दी थी। इसमें चार लोग घायल हो गए थे। साथ ही एक रिक्शा चालक का रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया था।