फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जहर खुरानों ने महिला को लूटा

जहर खुरानों ने महिला को लूटा

Fri, 09 Feb 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानों ने महिला को लूटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की शिवपुरी में गुरुवार सुबह एक महिला के बेहोश मिलने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और उड़ान सोसायटी के पदाधिकारी महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। होश आने पर महिला ने अपने साथ जहरखुरानी की वारदात की जानकारी दी।

गुरुवार सुबह शिवपुरी में एक महिला सड़क किनारे बेहोश पड़ी हुई थी। लोगों ने इस तरह महिला को पड़ा देखा तो वहां भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र मिश्रा को खबर दी। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और सोसाइटी के पदाधिकारी महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कुछ देर के उपचार के बाद महिला को होश आया। महिला ने अपना नाम कविता निवासी श्रीनगर दिल्ली बताया। महिला ने बताया कि वह जहरखुरानी का शिकार हो गई। अभी उसकी हालत ज्यादा ठीक नहीं है। किसी तरह पुलिस ने महिला के परिजनों को खबर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed