फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गृह क्लेश में महिला ने लगाई आग, बचाने में पति भी झुलसा

गृह क्लेश में महिला ने लगाई आग, बचाने में पति भी झुलसा

Wed, 12 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
गृह क्लेश में महिला ने लगाई आग, बचाने में पति भी झुलसा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के नगला मौलवी में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते मंगलवार सुबह खुद पर केरोसिन (मिट्टी का तेल) डालकर आग के हवाले कर आत्महत्या की कोशिश की। महिला को बचाने के प्रयास में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार आग से महिला 90 और पति 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना देहली गेट के मौलवी नगर निवासी दीपक गुप्ता (38 वर्षीय) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता ब्रेड सप्लाई का काम करता है। दीपक की शादी शालू उर्फ शालिनी (35 वर्षीय) के साथ लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। मंगलवार को भी दीपक और शालिनी के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद शालिनी ने खुद पर घर में रखा केरोसिन का डिब्बा उड़ेलकर आग लगा ली। शालिनी को जलता देख दीपक उसे बचाने के लिए उससे लिपट गया। आग में शालिनी का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह से झुलस गए। इधर, दीपक के भी हाथ-पैर और पेट आग की चपेट में आ गया। परिजनों ने बमुश्किल आग बुझाई। सूचना पर पहुंची थाना देहली गेट पुलिस दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए लेकर गई।
विज्ञापन


मां-बाप को झुलसा देख सहम गए बच्चे
दीपक और शालिनी के तीन बच्चे बेटी याचिका (10 वर्ष) और युक्ति (8 वर्ष) एवं एक बेटा दक्ष (8 वर्ष) हैं। हादसे के वक्त तीनों स्कूल गए थे। स्कूल से लौटकर घर आए बच्चे मां-बाप को आग में झुलसा बुरी तरह सहम गए। रोते-बिलखते बच्चों को परिजनों ने शांत कराया। दीपक के पिता सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरा परिवार एक साथ रहता है। बेटे और उसकी पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों को कई बार परिवार और रिश्तेदारों ने समझाया भी। इसके बाद भी उनके बीच मनमुटाव खत्म नहीं हुआ। इधर, बेटी और दमाद के आग में झुलसे की सूचना पर महिला के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed