फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चेक बाउंस मामले में पूर्व सांसद के बेटे को समन जारी

चेक बाउंस मामले में पूर्व सांसद के बेटे को समन जारी

Sun, 30 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में पूर्व सांसद के बेटे को समन जारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक लाख 80 हजार रुपये का चेक बाउंस होने के मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. घनश्याम सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह को अदालत ने समन जारी कर दिया है। अतिरिक्त न्यायालय अलीगढ़ के पीठासीन अधिकारी रईस अहमद ने वादी मुसाहिद अहमद खां निवासी सिविल लाइन की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर राजीव प्रताप सिंह पुत्र पूर्व सांसद स्व. घनश्याम सिंह निवासी जेल रोड के खिलाफ याचिका स्वीकार कर ली।

138 एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस होने का मामला दर्ज किया गया है। राजीव को सात दिन में इस मामले में अपना पक्ष रखने की मोहलत दी गई है, जिसका समन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुसाहिद ने बताया कि उसने राजीव से उनकी जीटी रोड स्थित एएमयू सिटी स्कूल के सामने की दुकान किराए पर मांगी थी। जिसके एवज में उन्होंने चार लाख रुपये की पगड़ी मांगी। चार लाख रुपये उनको दे दिए गए। लेकिन जब मौके पर दुकान पर कब्जा करने पहुंचे तो पहले से एक किराएदार काबिज था। इस पर मुसाहिद ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव ने 2.20 लाख रुपये नगद वापस कर 1.80 लाख रुपये का एसबीआई का चेक दे दिया। ये चेक बाउंस हो गया। इसके बाद मुसाहिद ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। अतिरिक्त न्यायालय अलीगढ़ के समक्ष इस मामले की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed