फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मानसिक रोगी ने मंदिर में देवी की मूर्ति को किया खंडित

मानसिक रोगी ने मंदिर में देवी की मूर्ति को किया खंडित

Fri, 31 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मानसिक रोगी ने मंदिर में देवी की मूर्ति को किया खंडित
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस के मोहल्ला सुदामापुरी में बुधवार की रात एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हरकत ने पुलिस को पसीना छुड़ा दिया। इस युवक ने अचानक मंदिर में देवी की मूर्ति खंडित कर दी। जब लोगों को भनक लगी तो वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस बुला ली। पुलिस ने शहर में अफवाह फैलने से पहले ही नई मूर्ति स्थापित कराई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि जब परिजन पहुंचे और उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का प्रमाण पुलिस को दिया तो पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वाकया इस तरह है कि चंदौसी का एक युवक पेशे से निजी स्कूल का शिक्षक था। इसी बीच मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर नौकरी चली गई। शिक्षण कार्य के दौरान महानगर की रामबाग कालोनी निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। उसने अपने दोस्त से अलीगढ़ में नौकरी दिलाने की बात कही। दोस्त ने उसे यहां नौकरी भी दिलवा दी और अपने ही मोहल्ले में किराये पर कमरा भी दिलवा दिया। यहां रहने के दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से उसने तरह तरह की हरकतें शुरू कर दीं।
विज्ञापन


इस पर मकान स्वामी ने इस युवक के सामने प्रस्ताव रखा कि या तो वह माता-पिता को बुलाए अथवा मकान खाली कर दे। इस पर बुधवार की सुबह उसके माता, पिता यहां आ गए और उसे साथ ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी प्रयास में देर रात वह उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां युवक को टिकट खरीदने भेजा गया, मगर उस समय टिकट विंडो बंद थी और युवक टिकट विंडो से ही लापता हो गया। वह सीधे सुदामापुरी पहुंचा और वहां बगीची वाले मंदिर में घुसकर मूर्ति खंडित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख स्थानीय लोग एकत्र हो गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसी बीच खोजते हुए उसकी मां भी पीछे से पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। मगर मां ने उसकी बीमारी के विषय में बताया तो पुलिस ने उनकी बातें सुन इलाज के दस्तावेज मंगा लिए। इधर, मंदिर में रात में ही दूसरी मूर्ति स्थापित कराई। इंस्पेक्टर के अनुसार जांच में पाया गया कि युवक का वास्तव में मानसिक अस्वस्थ होने का इलाज चल रहा है। इसलिए उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। वह उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed