फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट और कर्मचारी के बीच मारपीट

जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट और कर्मचारी के बीच मारपीट

Wed, 27 Mar 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट और कर्मचारी के बीच मारपीट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक फार्मासिस्ट और कर्मचारी के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने फार्मासिस्ट के पास पहुंच कर हंगामा किया। इधर, मारपीट की सूचना पर दौड़े सीएमएस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराकर दोनों के बीच समझौता कराया।

वाकये के अनुसार मंगलवार को जिला अस्पताल की डिस्पेंसरी के कमरा नंबर-26 में जिला अस्पताल का एक कर्मचारी फार्मासिस्ट के पास पहुंच कर उससे दवाओं की मांग करने लगा। आरोप है कि फार्मासिस्ट ने दवा देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बात ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों आपस में हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन


मामला शांत होने पर कर्मचारी ने अपने साथी कर्मचारी को घटना की जानकारी दे दी। सूचना पाकर वह भी इकट्ठा हो गए। इधर, फार्मासिस्ट ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीएमएस को दे दी। सूचना पर सीएमएस भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed