{"_id":"5c04437ebdec2241b277357c","slug":"101543783294-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन टीमें मुनीर और हस्सान गैंग के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन टीमें मुनीर और हस्सान गैंग के
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मुनीर और हस्सान गैंग की बढ़ती हुई टशन के बीच पुलिस की तीन टीमें तीन अलग अलग मामलों में तफ्तीश करने में जुट गई हैं। ये जांच पड़ताल बिल्कुल नये सिरे से हो रही है। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब दीवानी कचहरी में पहुंचे मुनीर से मिलने के लिए शादाब वहां पहले से ही मौजूद था।
उसको पहले से ही मुनीर के कोर्ट आने की खबर थी। शादाब और मुनीर के बीच कुछ देर बात हुई और इसके बाद पुलिस मुनीर को लेकर तिहाड़ जेल ले गई।
शादाब और मुनीर की मुलाकात पुलिस की जांच का हिस्सा बन गई है। गौर हो कि पूर्व में 50 हजार का इनामी रहा शादाब दोबारा से सक्रिय है और मुनीर गैंग को खड़ा करने में लगा है। वर्तमान में वो मुनीर का खास है।
इधर, बीते दिनों गोली मार कर घायल किए गए यासिर के मामले में मुनीर और हस्सान ग्रुप आमने सामने हैं। दोनों ग्रुप अपना वर्चस्व बनाने में लगे हैं और पुलिस दोनों का काकस तोड़ने में एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस इस वक्त हस्सान और अदीब आदि को सरगर्मी से तलाश कर रही है। इधर, यासिर पर हमले में शादिक और बिलाल ने सरेंडर किया है। पुलिस ने इस मामले में बिलाल के बाप जावेद को भी 120 बी में मुल्जिम बनाया है।
आरोप है कि जावेद भी साजिश में शामिल था। अब पुलिस शादिक और बिलाल को रिमांड को लेने में तैयारी है ताकि उनसे कुछ और राज उगलवाए जा सकें। इस तरह से पुलिस की तीन टीमें बदमाशों के काकस को तोड़ने में लगी है।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव के अनुसार सभी पक्षों पर नजर रखी जा रही है। शादाब की मुनीर से मुलाकात भी नजर में है। जो लोग फरार हैं, उनकी लगातार तलाश की जा रही है। जल्द इन गैंगों पर शिकंजा कसा जाएगा।