फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मधुमक्खी पालन केंद्र पर डाके से पहले दबोचा लुटेरों का गैंग

मधुमक्खी पालन केंद्र पर डाके से पहले दबोचा लुटेरों का गैंग

Thu, 04 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खी पालन केंद्र पर डाके से पहले दबोचा लुटेरों का गैंग
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान के क्रम में मंगलवार रात अतरौली पुलिस ने एक मधुमक्खी पालन केंद्र पर डाके की योजना बनाते लुटेरों के गैंग के चार बदमाशों को दबोचा है। इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। इस गैंग ने मडराक, अतरौली व गंगीरी की कई वारदातों का खुलासा किया है।
एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को इनाम की घोषणा की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में रात अतरौली पुलिस को खबर लगी कि बदमाश किसी मधु मक्खी केंद्र पर डकैती की योजना बना रहे हैं और स्टेडियम के पीछे छोटी मजार के पास नलकूप पर एकत्रित हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


इन बदमाशों ने स्वीकारा कि वह इलाके में लगातार एकांत में मिलने वाले लोगों संग लूटपाट करते आ रहे हैं। इसी क्रम में अब मधु मक्खी केंद्र पर लूट की योजना थी। पकड़े गए दो बदमाशों का लंबा चौड़ा आपराधिक रिकार्ड है। खास बात है कि इसी गैंग ने मडराक में आगरा रोड की नवविकसित कॉलोनी के नगला मंदिर निवासी चौकीदार की हत्या भी लूट के इरादे से करना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधी
-सतीश निवासी सतरापुर छर्रा
-आफाक निवासी मो. दमदमा सिकंदराराऊ हाथरस
-रामसेवक निवासी सियावली छर्रा हाल निवासी बरौलिया टोला अतरौली
-रामखिलाड़ी निवासी सतरापुर छर्रा

यह हुआ बरामद
-2 तमंचे 315 बोर, 2 कारतूस, 2, छूरे, लूटी गई रकम में से 6000 रुपये, एक मोबाइल सैमसंग गंगीरी की लूट से संबंधित

यह रही गिरफ्तारी टीम
एसआई प्रेमपाल सिंह, राकेश कुमार, शक्ति राठी सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा मय टीम व थाने की पुलिस टीम।

अपराधियों का क्राइम रिकार्ड
-गिरफ्तार किए गए सतीश पर अतरौली, बरला, गंगीरी, हरदुआगंज, मडराक में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। आफाक पर आधा दर्जन अपराध विभिन्न थानों में हैं। रामसेवक पर छर्रा, अतरौली, मडराक, हरदुआगंज, गंगीरी में कुल 15 लूट, हत्या आदि के मुकदमे दर्ज हैं। रामखिलाड़ी पर भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि फरार असलम पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed