{"_id":"5b539e634f1c1b6f548b5e9f","slug":"101532206691-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज के अंतिम दर्शनों में कई लोगों की जेब कटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीरज के अंतिम दर्शनों में कई लोगों की जेब कटी
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कृष्णांजलि नाट्यशाला में नीरज के अंतिम दर्शनों के लिए रखे गए पार्थिव शरीर के दर्शन करने आए कई महत्वपूर्ण लोगों की जेब कट गई। इसमें सांसद सतीश गौतम और नीरज के परिवार के भी कुछ सदस्य शामिल थे।
नीरज के बेटे मिलन प्रभात गुंजन ने बताया कि हरिद्वार से उनके दोस्त राजीव कुमार शर्मा आए थे। जब वह कृष्णांजलि मंच पर श्रद्धांजलि मंच पर पहुंचे तो किसी जेबकट ने उनकी जेब काट ली। उसमें तीन हजार रुपये थे।
इनके अलावा उनके मामा के लड़के की जेब भी काट ली। अशोक सक्सेना की जेब काटकर 15 हजार रुपये पार कर लिए। सांसद सतीश गौतम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, कवि आशीष अनल सहित अन्य लोगों की भी जेब कट गई।