{"_id":"5a7cb8154f1c1ba0268b9293","slug":"101518123029-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के माध्यम से राजू भैया के खिलाफ रिपोर्ट कराएंगे फैजुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय के माध्यम से राजू भैया के खिलाफ रिपोर्ट कराएंगे फैजुल
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन न्यायालय के माध्यम से एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। इसके लिए वह अधिवक्ता मुकेश सैनी के पास पहुंच गए हैं और इससे संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
न्याय संगठन के संयोजक मुकेश सैनी द्वारा थाना सिविल लाइंस के इंचार्ज को रजिस्ट्री शुक्रवार को भेजे जाने की उम्मीद है। फैजुल हसन का कहना है कि 28 जनवरी को एएमयू के आफताब हॉल स्थित अपने कमरे (नंबर 43) में मोबाइल पर न्यूज पोर्टल देख रहे थे। उसमें एटा सांसद द्वारा मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
इससे वह आहत होकर बेहोश हो गए और दोस्त डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉॅक्टर के इलाज से उनकी जान बची। फैजुल यह भी आरोप लगा रहे हैं कि सांसद के बयान का विरोध करने पर अंजान नकाबपोश लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि अब भगवा, योगी एवं मोदी की सरकार है। मुलायम, सपा या कांग्रेस की सरकार नहीं है, जो तुम्हें बचा ले।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सांसद के बयान से उन्हें रूहानी और जिस्मानी तौर पर नुकसान पहुंचा है। वे हिंदू-मुसलमानों को बांटने की राजनीति कर जनता का खून चूस रहे हैं। उन्होंने सांसद राजू एवं अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में कोशिश के बावजूद सांसद राजवीर सिंह राजू भैया से बात नहीं हो सकी। फैजुल हसन का कहना है कि मुकदमा अभी कोर्ट में डाला नहीं गया है, लेकिन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में वायरल राजू भैया के बयान की कथित वीडियो क्लिप कैंपस में चर्चा के केंद्र में है। चंद रोज पहले फैजुल हसन छात्रों के साथ राजू भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाना सिविल लाइंस भी गए थे।