{"_id":"621a794d177ee10ce06f1391","slug":"10-thousand-cross-from-account-by-changing-atm-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 10 हजार पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 10 हजार पार
Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद से ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 10 हजार रुपये पार कर दिए। गांधीपार्क क्षेत्र की कुंवर नगर कॉलोनी निवासी रंजीत यादव एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। स्वर्ण जयंती नगर स्थित बैंक ऑफ बढ़ौदा में उनका बचत खाता है।
रंजीत शुक्रवार को नौरंगाबाद स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। एटीएम से रुपये नहीं निकले तभी पीछे खड़े युवक ने मदद का भरोसा देकर कार्ड अपने हाथ में ले लिया। इसी बीच युवक दूसरा कार्ड थमाकर चला गया। एक घंटे बाद मोबाइल पर खाते से दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। बैंक अधिकारियों से शिकायत के बाद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।