{"_id":"696fa90f0294c0c9c00d0e15","slug":"cricketer-rinku-singh-sister-neha-singh-apologizes-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू की बहन नेहा ने मांगी माफी, पीएम मोदी के हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाने पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू की बहन नेहा ने मांगी माफी, पीएम मोदी के हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाने पर कसा तंज
Tue, 20 Jan 2026 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:41 PM IST
सार
रिंकू सिंह ने थार में बैठे देवताओं का एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद करणी सेना ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
रिंकू सिंह और उसकी बहन नेहा
- फोटो : instagram
विस्तार
अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह के बाद 20 जनवरी को उनकी बहन नेहा सिंह की पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि 18 जनवरी को रिंकू सिंह ने थार में बैठे देवताओं का एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद करणी सेना ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
20 जनवरी को नेहा सिंह ने फेसबुक अकाउंट पर रिंकू के समर्थन में पोस्ट किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है। पोस्ट में लिखा है “रिंकू भैया और मेरे से भी कोई गलती हो गई। मैं माफी मांगती हूं। इस तस्वीर को लेकर करणी सेना ने रिंकू भैया के खिलाफ तहरीर दी है। अभी कुछ पहले मोदी जी ने हनुमान जी को पतंग बनाकर उड़ाया था, तब एक बोल नहीं निकली इनके मुंह से, क्योंकि अंधभक्त हैं ना”।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, पोस्ट किया गया देवताओं का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वीडियो डिलीट कर दिया गया है। एसपी सिंह मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि करणी सेना की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने बताया कि उनके भाई के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी।