{"_id":"617c47ad21c1307e0f70131e","slug":"cricket-city-office-news-ali277009770","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः लखनऊ ने दिल्ली जिमखाना को 176 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुआ खेड़ा में सर सैयद गोल्ड कप के मुकाबले में शॉट लगाते खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर आयोजित सर सैयद गोल्ड कप (अंडर-19) में लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने दिल्ली जिमखाना को 176 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 282 रन बनाए। शौर्य सिंह ने 42 गेंद पर पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। शुभंकर शुक्ला ने 60 गेंद पर 10 चौके व एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए।
विज्ञापन
दिल्ली जिमखाना के मनप्रीत सिंह व नमन ने चार-चार विकेट झटके। जवाब में उतरी दिल्ली जिमखाना 106 रन पर सिमट गई। दिल्ली को लखनऊ ने 176 रन से हरा दिया। आकाश मंडल ने 35 रन व नमन ने 28 रन बनाए। लखनऊ के गेंदबाज आसिफ अली ने तीन विकेट, प्रिंस मौर्य व मुदस्सिर इस्लाम ने दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच शौर्य सिंह रहे। अंपायरिंग शाहिद सैफी व आसिफ रजा और स्कोरिंग राजेश सिंह ने की। इस अवसर पर अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब, टूर्नामेंट सचिव अर्जुन सिंह फकीरा, मसूदुज्ज्फर अमीनी, सतीश यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।