फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Creating fake Mail id of AMU Vice Chancellor

एएमयू कुलपति की फर्जी आईडी बनाकर शिक्षकों को ई-मेल भेजे

Wed, 10 Feb 2021 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Creating fake Mail id of AMU Vice Chancellor
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के नाम से बनी फर्जी ई-मेल आईडी से शिक्षकों व अन्य लोगों को ई-मेल भेजे जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने थाना सिविल लाइन में साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लोग संपर्क कर उनसे पूछ रहे थे कि कुलपति की ओर से हमें ई-मेल मिले हैं, जिसमें उनसे (कुलपति से) मिलने के लिए कहा गया है। कुछ ऐसे संदेश भेजे गए हैं, जो सही नहीं लग रहे हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग ने अपने स्तर से मामले की जांच की। कुलपति कार्यालय से जब पता किया गया तो जानकारी हुई कि इस तरह के ई-मेल नहीं भेजे गए हैं। मामला साफ होने पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, गैर शिक्षण अधिकारियों-कर्मचारियों व अन्य स्टाफ के लोगों से अपील की गई कि अगर इस फर्जी ई-मेल आईडी से उनको कोई ई-मेल मिल रहा है तो वह यह मान लें कि वह फर्जी है। यह कुलपति कार्यालय की ओर से नहीं भेजा गया है। इस तरह का ई-मेल मिलने के संबंध में वह विश्वविद्यालय के जनसंपर्क कार्यालय को सूचित करें, जिससे कि रिपोर्ट दर्ज कराते समय उसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। अपील के बाद जनसंपर्क कार्यालय से ऐसे कुछ लोगों ने संपर्क भी किया, जिनको ई-मेल मिले थे। इसके बाद मंगलवार की शाम थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के नाम का दुरुपयोग करने का मामला प्रकाश में आया है। विश्वविद्यालय ने इसका सख्ती से संज्ञान लिया है। जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा कर सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed