फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Covid 19 Vaccination

अलीगढ़ः तीसरी लहर को ध्यान में रखकर टीकाकरण बढ़ाने पर जोर

Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Vaccination
जनवरी में तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग कोराना टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर जिले में 42663 लोगों को टीका लगाकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। जनवरी में तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा कोविड टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा गांव-गलियों में घूमकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। इस समय टीकाकरण को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा गया है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि कोविड से सिर्फ टीका ही बचाएगा। ऐसे में जो भी लोग प्रथम डोज से वंचित हैं, टीका जरूर लगवा लें। दूसरी डोज भी समय से लगवा कर जिले को कोविड से सुरक्षित करें। उन्होंने बताया कि कोविड टेस्ट बढ़ा दिए गए हैं। विभाग पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन

अफवाह की वजह से महावीरगंज में लग गई भीड़
अलीगढ़। एफएम टॉवर के पास कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद शहर में तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं। इसकी वजह से महावीरगंज में भीड़ लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। महावीरगंज में लोग घर का सामान खरीदने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed