{"_id":"67d524b0c3bf3376d3023c5d","slug":"cover-drive-academy-defeated-asca-kasimpur-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: कवर ड्राइव एकेडमी ने एएससीए कासिमपुर को हराया, श्रेयान ने खेली 114 रन की पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: कवर ड्राइव एकेडमी ने एएससीए कासिमपुर को हराया, श्रेयान ने खेली 114 रन की पारी
Sat, 15 Mar 2025 12:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 12:27 PM IST
सार
एएस क्रिकेट एसोसिएशन कासिमपुर की टीम 37.5 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी कवर ड्राइव एकेडमी ने 21.4 ओवर में पांच विकेट पर 190 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
अंडर 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कवर ड्राइव एकेडमी ने 13 मार्च को एएस क्रिकेट एसोसिएशन कासिमपुर को पांच विकेट से हरा दिया। श्रेयान ने छह छक्के और 15 चौके की मदद से 114 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
धौर्रा स्थित कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर खेले गए अंडर-12 के मैच में कासिमपुर की टीम 37.5 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। यशवंत ने 27 रन बनाए। कवर ड्राइव के उमर ने चार और हमजाह ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में उतरी कवर ड्राइव एकेडमी ने 21.4 ओवर में पांच विकेट पर 190 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट ने 57, आयशा मलिक ने 33 और सार्थक ने 24 रन बनाए। मौके पर कोच मसूदुज्जफर अमीनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन