फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Couple robbed in broad daylight on the strength of Pistol

दिनदहाड़े तमंचे के बल पर दंपति को लूटा

Mon, 01 Jun 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Mon, 01 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
गभाना हाईवे पर बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े तमंचे के बल पर दंपति से जेवर नकदी लूट ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोज बीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। दिन दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

 अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव अल्हदादपुर निवासी संजीव सिंह पुत्र पूरन सिंह दोपहर करीब 12 बजे पत्नी उमा के साथ बाइक से अपने साढ़ू के यहां बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव मंसूरपुर जा रहा था।
विज्ञापन


 जैसे ही बाइक से गभाना हाईवे ओगर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उमा से लूटपाट करने की कोशिश की तो संजीव सिंह ने उनका विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और बदमाश तमंचे के बल पर उमा हाथ में लगे थैले में से 4 अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र, पांच सौ रुपये, संजीव से मारपीट कर चैन और दोनाें के मोबाइल लूट कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दंपति से जानकारी ली और बदमाशों को तलाश किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महीपाल सिंह चाहर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और मामला की शीघ्र खुलासा किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed