फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting of votes will be done under the surveillance of CCTV cameras: DM

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी मतगणना : डीएम

Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done under the surveillance of CCTV cameras: DM
अधिकारियों को ब्रीफ करतीं जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमार जे। - फोटो : CITY OFFICE
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि मतगणना सीसीटीवी कैमरों की पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न होगी। धनीपुर मंडी में बुधवार को मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग करते हुए उन्होंने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग भी कराई गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। इसके बाद ईवीएम से डाले गए वोटों की गिनती होगी। प्रत्येक टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। सभी विधानसभाओं में 14-14 टेबल गणना के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

आरओ टेबल पर उम्मीदवार या अभिकर्ता बैठेंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना की राउंडवार फीडिंग कर इसकी जानकारी दी जाएगी। मतगणना स्थल पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैमरा, मोबाइल फोन, पानी की बोतल, गुटका, तंबाकू आदि ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरस: अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहने व वायरल होने वाली खबरों व वीडियो पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी व मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मतगणना कार्मिकों एवं एजेंटों व प्रत्याशियों के वाहन की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान चिन्हित किया गया है। सभी विधानसभाओं का प्रत्येक राउंड की घोषणा का अनाउंसमेंट कराया जाएगा। मतगणना समाप्त होने के बाद विजय जुलूस, रोड शो पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। विजयी प्रत्याशियों को पूर्ण सुरक्षा के साथ उनके आवास पर पहुंचाने के लिए सात
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। ब्रीफिंग के बाद डीएम-एसएसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधानसभावार बने मतगणना हॉल की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी देहात शुभम पटेल, सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार आदि मौजदू रहे।
मतगणना स्थल पर ये रहेगी व्यवस्था
- मंडी के गेट नंबर एक से शासकीय कर्मी, पुलिस कर्मी, अधिकारी व प्रेक्षक प्रवेश करेंगे। गेट नंबर दो से मीडिया कर्मी, प्रत्याशी एवं मतदान अभिकर्ता प्रवेश करेंगे।
- मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर चुनाव आयोग से भेजे गए सात प्रेक्षक रखेंगे निगाह।
- सात आरओ, 14 एआरओ व 39 सहायक एआरओ रहेंगे तैनात।
- प्रत्येक विधानसभा में 14-14 मतगणना टेबल लगेंगी। पोस्टल बैलेट के लिए अलग टेबल लगेगी।
- आउटर, इनर, आइसोलेशन एरिया व बैरियरों पर लगाया गया अर्द्ध सैनिक व पुलिस बल बिना पास अंदर नहीं जा सकेंगे।
- किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- आइसोलेशन एरिया में निर्देशानुसार मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
- शहर व कस्बों में शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पिकेट व पुलिस बल, अग्निशमन विभाग को अलर्ट रखा गया है।
- शहर में यातायात व्यवस्था के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। शहर को जाम मुक्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
- बिना अनुमति पास के मतगणना स्थल पर जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
- मतगणना हॉल में सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, कैमरा, स्याही वाला पेन, शस्त्र, बीडी, सिगरेट, गुटका, तंबाकू, पानी की बोतल आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

- अभिकर्ता को आरओ से निर्गत पास के साथ ही स्वयं का फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।
- एक राउंड पूरा होने पर दूसरे राउंड की मतगणना होगी। आरओ चक्रवार मतगणना का परिणाम ब्लैक बोर्ड पर प्रदर्शित कराएंगे।
- विधानसभावार मतगणना कक्ष को बैरिकेडिंग, जाली एवं स्टील सीट से कवर्ड किया गया है। एक एजेंट किसी दूसरी विधानसभा कक्ष में नहीं जा सकेगा।
- लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना प्रक्रिया को प्रसारित किया जाएगा। 200 मीटर के अंदर वैध पासधारक वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे।
मतगणना दिवस पर रहेगा मद्य निषेध दिवस
अलीगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को मद्य निषेध दिवस घोषित किया है। डीएम ने बताया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना के लिए संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम-1910 के तहत जिले की सभी देसी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर एवं भांग के थोक व फुटकर अनुज्ञापनों, बंधित फार्मेसी से मतगणना दिवस पर सभी ेेप्रकार के मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है। इसका अनुपालन न करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed