फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   councilor arrested for objectionable comment

महाकाल मंदिर को आतंकियों का अड्डा बताने वाले पार्षद सद्दाम गिरफ्तार, जेल भेजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
councilor arrested for objectionable comment
अलीगढ़। कानपुर के विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास गिरफ्तार किए जाने के बाद मंदिर को आतंकियों का अड्डा बताने वाले पार्षद सद्दाम हुसैन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। पार्षद सद्दाम हुसैन ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद यह बयान दिया था उज्जैन का महाकाल मंदिर आतंकियों का अड्डा है। उनके इस बयान का कई संगठनों ने जमकर विरोध किया। धरना प्रदर्शन किया गया । इसके बाद सद्दाम हुसैन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में धारा 295ए, 153ए/505(2) व 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद वे लगातार फरार चल रहा था। एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि दस जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने थाना क्वार्सी में सद्दाम पुत्र नूरहसन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए हिन्दूवादी संगठनों ने मांग की थी। पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई थी। सद्दाम एएमयू का पूर्व छात्र है और बसपा का पार्षद है। क्वार्सी पुलिस ने इसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed