फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corruption in MNREGA in Aligarh

गोलमाल: मनरेगा में साइट पर दिखाया गया काम....मौके पर मिले केवल भ्रष्टाचार के निशान

Sun, 13 Oct 2024 03:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 03:14 PM IST
सार

लोकपाल ने ऑनलाइन मस्टररोल चेक किया तो कई साइटों पर चक रोड आदि कार्यों के फोटो दिखाई दिए, जिनमें मौके पर मजदूर कार्य कर रहे थे। लोकपाल वहां से सीधे साइट पर पहुंच तो एक भी मजदूर कार्य करते हुए नहीं मिला।

विज्ञापन
Corruption in MNREGA in Aligarh
साइट पर दिख रहे मजदूर, लोकपाल को मिला ताला लटका - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में मनरेगा में बड़ा गोलमाल सामने आया है। फर्जी मजदूर दिखाकर लाखों का भुगतान करा लिया गया। जिस साइट पर दर्शाया गया था कि वहां 100 मजदूर काम कर रहे हैं हकीकत में एक भी नहीं मिला। जबकि मजदूरों के काम करते हुए फोटो अपलोड किए गए थे। मिट्टी खोदने के लिए कहीं एक फावड़ा तक नहीं चला जबकि साइट पर सड़क बनाने के लिए भराव कर दिया गया। अब इस प्रकार के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


मनरेगा के तहत पात्र परिवार को साल में 100 दिन का रोजगार देने की योजना है। इसके लिए परिवारों के जॉब कार्ड बनाए गए हैं। जिले में करीब पांच लाख जॉब कार्ड हैं। एक मजदूर को प्रतिदिन 237 रुपये का भुगतान किया जाता है। इस योजना के तहत अपात्रों के जॉब कार्ड बनाने तथा मजदूरों के फर्जी नाम दर्ज कर भुगतान कराने की शिकायतें आईं तो केंद्र सरकार ने मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की निगरानी (सोशल ऑडिट) के लिए जिलों में लोकपाल मनोनीत किए। कुछ माह पहले अलीगढ़ जिले में विकास वार्ष्णेय लोकपाल मनोनीत हुए।
विज्ञापन


लोकपाल ने 10 अक्तूबर को गंगीरी ब्लाक में सोशल ऑडिट किया, जिसमें मनरेगा के कार्यों से जुड़े ब्लॉक स्तर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। लोकपाल ने ऑनलाइन मस्टररोल चेक किया तो कई साइटों पर चक रोड आदि कार्यों के फोटो दिखाई दिए, जिनमें मौके पर मजदूर कार्य कर रहे थे। लोकपाल वहां से सीधे साइट पर पहुंच तो एक भी मजदूर कार्य करते हुए नहीं मिला। न ही साइट पर किसी तरह का कार्य हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन साइटों पर नहीं मिला कोई

- मऊपुर बहादुरपुर में दो साइटों पर चक मार्ग का कार्य किया जा रहा है, ऑनलाइन मस्टररोल में एक साइट पर 100 मजदूर कार्य करते हुए बताए गए हैं। एक फोटाे भी है, जिसमें कुछ मजदूर कार्य कर रहे हैं। लोकपाल के निरीक्षण में वहां एक भी मजदूर मौजूद नहीं था। इसी तरह एक अन्य चक रोड पर 8 मजदूर दर्शाए गए हैं, लेकिन मौके पर कोई नहीं था।
- मोहकमपुर में भी साइट पर चक मार्ग का कार्य किया जा रहा है। ऑनलाइन मस्टररोल में 109 मजदूर कार्य करते हुए बताए गए हैं। लोकपाल को मौके पर अमृत वन के गेट पर ताला लगा मिला।
- मीयावाकी अमृत वन में साइट पर 14 मजदूर दर्शाए गए हैं, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।

मनरेगा के तहत मजदूरों से कार्य कराने में गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सोशल ऑडिट के बाद जब मौके पर निरीक्षण किया तो घोर अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके लिए खंड विकास अधिकारी से तीन दिन में जवाब मांगा है। मनरेगा के तहत कराए कार्यों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियों की आशंका है, इसलिए जिलेभर में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।- विकास वार्ष्णेय, लोकपाल (मनरेगा), अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed