{"_id":"58ee84314f1c1b9c36cf7f9d","slug":"corporation-has-only-one-million-tree-guards-planted-in-the-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने कागजों में ही लगाए 10 लाख के ट्री गार्ड!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने कागजों में ही लगाए 10 लाख के ट्री गार्ड!
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण चेतना संस्था ने नगर निगम पर 10 लाख रुपये के ट्री गार्डों में घोटाले का आरोप लगाया है। संस्था ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
संस्था अध्यक्ष एसके चौधरी और महासचिव एचबी बघेल की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि तीन महीने पहले नगर निगम ने करीब 10 लाख रुपये के ट्री गार्ड खरीदे थे। ये ट्री गार्ड सड़क किनारे और पार्कों आदि में लगे पौधों की सुरक्षा में जाए जाने थे।
इस संबंध में निगम के संबंधित विभाग से कुछ जनप्रतिनिधियों ने विवरण मांगा कि ट्री गार्ड कहां लगाए गए?। इस पर विभाग ने ट्री गार्ड लगाए गए स्थलों की सूची उपलब्ध करा दी। जनप्रतिनिधियों से वह सूची संस्था को भी मिल गई। संस्था ने जब बताए गए स्थानों पर जाकर देखा, तो वहां न पौधे मिले और न ट्री गार्ड।
विज्ञापन
यही नहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने कोई पौधा या ट्री गार्ड कभी लगाया ही नहीं गया। एसके चौधरी ने बताया कि पत्र की प्रतिलिपि लेकर वह नगर निगम गए थे, लेकिन नगर आयुक्त बाहर गए थे। इसलिए वह पत्र कार्यालय में दे दिया गया।