फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus outbreak in India Aligarh Dr SK Singhal sets example to fight against it

अलीगढ़ के यह डॉक्टर मरीजों के मन से निकाल देते हैं कोरोना का खौफ, 36 लोगों का कर चुके हैं इलाज

Thu, 09 Apr 2020 02:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Apr 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Corona virus outbreak in India Aligarh Dr SK Singhal sets example to fight against it
डॉ. एसके सिंघल - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. एसके सिंघल अपने घर में पिछले तीन महीने से अलग-थलग रहते हैं। अपने कमरे में पत्नी और डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे बेटे को नहीं आने देते। 

विज्ञापन


चीन के वुहान प्रांत से निकलकर कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे लाखों लोग संक्रमित हैं और जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 5000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। करीब डेढ़ सौ लोग जान गंवा चुके हैं। 
विज्ञापन


बीमारी से भय और संसाधनों के अभाव के बीच डॉ. एसके सिंघल और इनके जैसे हजारों योद्धा कोरोना से बहादुरी से जंग लड़ रहे हैं। अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल चिकित्सालय को कोरोना अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। इसके आइसोलेशन वार्ड में तीन महीने से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाईकर्मी देश-विदेश से आए संदिग्ध मरीजों का उपचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर सिंघल चीन, इटली, ईरान, सऊदी अरब, थाईलैंड, रूस, बैंकॉक सहित विभिन्न देशों से आए 36 संदिग्ध मरीजों का उपचार कर चुके हैं। अलीगढ़ के लिए राहत की बात यह है कि अभी तक एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया है। 


डॉक्टर सिंघल सबसे पहले भयभीत मरीजों के मन से कोरोना के भय को निकालने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि वायरस से संक्रमित 80 से 85 प्रतिशत मरीज अपने आप ठीक हो जाते हैं। वह कहते हैं कि सामाजिक दूरी बनाकर रखें, कोरोना वायरस किसी को छू नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed