फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

कोविड वार्ड से गर्भवती महिला चली गई मायके, संक्रमित मरीज की कर दी छुट्टी

Wed, 14 Apr 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड वार्ड से गर्भवती महिला मायके चली गई। यही नहीं एक संक्रमित मरीज को समय से पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी है। मामला जिलाधिकारी तक पहुंच गया। जिम्मेदार चिकित्सक को कलक्ट्रेट में तलब कर लिया गया है। अधिकारियों ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) में आए दिन गड़बड़ी सामने आ रही है। चेतावनी के बावजूद व्यवस्था को दुरुस्त करने का ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अव्यवस्था से आजिज एक संक्रमित बुजुर्ग महिला को परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए थे। सोमवार को कोविड वार्ड में भर्ती जमालपुर क्षेत्र की तीन माह की गर्भवती महिला अस्पताल से अचानक गायब हो गई।। महिला के गायब होने की सूचना के बाद अस्पताल में खलबली मच गई। फोन पर संपर्क करने पर पता चला कि वह अपने मायके पहुंच गई है। इसकी सूचना थाना क्वार्सी में दे दी गई है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त चिकित्सकों की लापरवाही से कोरोना संक्रमित मेलरोज बाईपास के एक मरीज को समय से पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जब गलती का अहसास हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए। यह मामला जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह तक पहुंच गया। जिम्मेदार चिकित्सक को कलक्ट्रेट में तलब कर लिया गया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि नाम की गलतफहमी की वजह से संक्रमित मरीज को समय से पहले छोड़ दिया गया। संबधित चिकित्सक को चेतावनी दी गई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि सोमवार को अस्पताल से गई महिला वापस आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed