फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

शादी समारोह के लिए अनुमति नहीं, सिर्फ थाने पर दें सूचना

Sat, 10 Apr 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम चन्द्र भूषण सिंह साथ मे एसएसपी कलानिधि नैथानी । - फोटो : CITY OFFICE
शादी समारोह के आयोजन से पूर्व अब जिला प्रशासन के क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना अनिवार्य नहीं होगा। सिर्फ थाने में आयोजन व उसके स्थल के संबंध में पत्र के माध्यम से जानकारी देनी होगी। हालांकि, शादी में 100 मेहमानों को ही शामिल करने का नियम लागू रहेगा। आयोजकों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला किया है। अब उनको अनुमति के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि शादी समारोह के लिए किसी को प्रशासनिक अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। अनुमति के नियम को छोड़कर बाकी के अन्य कोविड नियम पहले की तरह की लागू रहेंगे। मजिस्ट्रेट अपने-अपने इलाके में मैरिज होम्स, लॉज में आयोजित समारोह पर निगाह रखेंगे और कोविड नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसको लेकर निरीक्षण करेंगे। आयोजकों को सिर्फ अपने संबंधित थाने में एक पत्र के माध्यम से आयोजन के संबंध में जानकारी देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन में मैरिज होम तो नहीं होगा आयोजन
कोविड-19 नियमों के मुताबिक अगर कोई मैरिज होम, लॉन हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन में आता है तो वहां पर आयोजन नहीं होंगे। नियम के मुताबिक अगर किसी इलाके में कोरोना के अधिक केस मिलते हैं और उसे हॉटस्पॉट/कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जाता है। उक्त दायरे में अगर मैरिज होम्स आता है तो उसमें होने वाले आयोजन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में बाहर से आने वाले रिश्तेदारों की कोरोना जांच जरूरी
शादी समारोह में अगर कोई रिश्तेदार बाहरी जिले या राज्य से आ रहा है तो उसकी कोरोना जांच करना सुनिश्चित कर लें। वैसे तो प्रशासन बार्डर पर जांच करा रहा है। इसके बाद भी अगर कोई बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान जांच कराने से बच जाता है तो आयोजक की जिम्मेदारी है कि उसकी कोरोना जांच कराएं। इसके साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य विभाग व सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को भी सतर्क करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह पर निगाह रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed