{"_id":"6053a3008ebc3ed8321ac12a","slug":"corona-virus-city-office-news-ali2589680184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना फिर फैल रहा, न बरतें लापरवाही : गोकर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना फिर फैल रहा, न बरतें लापरवाही : गोकर्ण
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते पीडब्ल्यूडी प्रमुख सचिव।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना फिर से पैर पसार रहा है। अधिकारी इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करें। कोरोना काल के शुरुआत में हुई गलतियों से सीख ली जाए। किसी भी हाल में कोरोना का प्रसार रोकना ही स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का पहला उद्देश्य होना चाहिए। यह नसीहत बृहस्पतिवार को जिले में आए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने अधिकारियों को दी।
नितिन रमेश गोकर्ण दोपहर में अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने दीनदयाल अस्पताल का दौरा किया। नगर निगम के वार्ड 27 का निरीक्षण किया। साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य व अन्य विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों के साथ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की समीक्षा करते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण फिर पैर पसार रहा है। संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए निर्धारित कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए जनता टीकाकरण अवश्य कराए। कोविड-19 वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव संज्ञान में नहीं आया है। यह पूर्णत: सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि जनता की गाढ़ी कमाई होती है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने सिंचाई, बिजली, गो संरक्षण, अमृत योजना, मनरेगा, परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए सचिन कुमार, डीडीओ भरत कुमार मिश्र समस्त एसडीएम एवं बीडीओ और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
चार साल के कार्यकाल का जश्न सीएम की मंशा के अनुरूप हो
समीक्षा बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने सरकार के चार साल पूरे होने पर मनाए जाने वाले जश्न और प्रस्तावित कार्यक्त्रस्मों की भी समीक्षा की। डीएम ने बताया कि सभी कार्यक्त्रस्मों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इस पर नोडल अधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम की मंशा के अनुरूप सभी कार्यक्त्रस्म आयोजित किए जाएं।
फिर से कोविड अस्पताल में तब्दील हो सकता है दीनदयाल, मंथन जारी
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए एक बार फिर से जिला प्रशासन दीन दयाल अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था को बंद करने और इसका संपूर्ण संचालक कोविड अस्पताल के तौर पर करने पर विचार कर रहा है। एक फरवरी को जारी हुए शासनादेश को ध्यान में रखा जा रहा है। दरअसल, शासनादेश में यह साफ लिखा था कि अगर, भविष्य में फिर से कोरोना पैर पसारता है तो पांच दिन के नोटिस पर एल-2 स्तर के कोविड अस्पतालों का संपूर्ण संचालन कोविड मरीजों के लिए ही किया जाए। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस पर काम भी करने में जुट गया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।